फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन निगम में आउटसोर्स पर रखे गए कर्मियों की होगी जांच,  300 से अधिक कर्मियों से जुड़ा है मामला

Sat, 02 Sep 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महासंघ का आरोप है कि आउटसोर्स पर लगाए गए अधिकतर कर्मचारी बाहरी प्रदेशों के हैं, जो जांच का विषय है। वन मंत्री ने प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को पूरे प्रकरण की जाएं कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विकास निगम में आउटसोर्स पर रखे गए 300 से अधिक कर्मियों के मामले में राज्य निगम कर्मचारी, अधिकारी महासंघ की शिकायत पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रमुख सचिव वन को पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने को कहा है।

अपनी सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले 30 अगस्त को एमडी रहे केएम राव ने 306 आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समाप्ति के आदेश दिए थे, लेकिन अगले ही दिन अपने ही आदेश को पलटते हुए हटाए गए कर्मियों को पुन: बहाल कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में राज्य निगम कर्मचारी, अधिकारी महासंघ ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से शिकायत की थी।

विज्ञापन


बाहरी प्रदेशों के अधिकतर कर्मचारी
उन्होंने कहा था कि वन विकास निगम में 1700 कर्मिकों का ढांचा स्वीकृत है। इनमें से मात्र 800 कर्मचारी सेवारत हैं। बाकी को आउटसोर्स पर रखा गया है। कार्मिकों की फील्ड में आवश्यकता है, लेकिन आउटसोर्स कार्मिकों को कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर या चतुर्थ श्रेणी के पदों पर रखा गया है। महासंघ का आरोप है कि आउटसोर्स पर लगाए गए अधिकतर कर्मचारी बाहरी प्रदेशों के हैं, जो जांच का विषय है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च, दिसंबर में होगा आयोजन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन मंत्री ने प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को पूरे प्रकरण की जाएं कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। संपर्क करने पर वन मंत्री ने कहा कि आज-कल में वन विकास निगम के नए एमडी की नियुक्ति भी हो जाएगी। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें