फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी की भर्ती में 600 रुपये फीस पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में ग्रुप डी की भर्ती के आवेदन शुल्क पर बेरोजगारों ने आक्रोश जताया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आवेदन शुल्क घटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में 401 ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों से 600 रुपये और एससी, एसटी अभ्यर्थियों से 400 रुपये शुल्क तय किया गया है। इस पर बेरोजगार संघ ने सख्त आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी का 300 रुपये और आरक्षित वर्ग का 150 रुपये शुल्क तय किया हुआ है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सामान्य, ओबीसी का 150 रुपये और आरक्षित वर्ग का 60 रुपये शुल्क तय किया हुआ है। प्राविधिक शिक्षा परिषद इससे कहीं अधिक शुल्क वसूल रहा है। ग्रुप डी की केंद्रीय भर्तियों में भी शुल्क अपेक्षाकृत काफी कम है। उन्होंने तत्काल प्राविधिक शिक्षा परिषद से शुल्क घटाने की मांग की है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में 12 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार हैं। विरोध करने वालों में बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष विरेश चौधरी, प्रदीप कुमार, मेहर राणा, कमलकांत, सत्यम रांटा, सुशील कैंतुरा, रवि नेगी, अर्जुन शर्मा आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें