देहरादून। बिल्डिंग मैटेरियल और डंपर परिवहन महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी से मिलकर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर आभार जताया। इस दौरान कप्तान ने कहा कि यदि पुलिस कुछ भी गलत करे तो खुलकर उन्हें बताया जाए।
एसएसपी ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि अवैध खनन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्हें किसी क्षेत्र में अवैध खनन या ओवरलोडिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। यदि किसी थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने चालकों को वाहन चलाते समय नशीले पदार्थों का इस्तेमाल ना करने और रात्रि के समय निर्धारित से अधिक चक्कर न लगाने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि नो एंट्री का समय अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य सभी भार वाहनों पर लागू रहेगा।