फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहलगाम हमले पर नहीं थम रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविभिन्न संगठनों ने जताया विरोध, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

I
Iपहलगाम आतंकी हमले पर लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। रविवार को भी विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया और कैंडल जलाकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।I
Iदून विहार कॉलोनी सोसाइटी और आर्य उप प्रतिनिधि सभा ने राजपुर रोड पर जन आक्रोश रैली निकाली। रैली विवेकानंद चौक से राजपुर रोड तक निकाली गई। क्षेत्रवासियों ने मोदी सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो कड़े कदम उठाने की मांग की। आर्य वीर दल के अध्यक्ष दीपक शर्मा आर्य और दून विहार कॉलोनी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र और जम्मू कश्मीर की सरकार को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।I
Iकांग्रेस की वरिष्ठ नेता गोदावरी थापली, पार्षद सागर लामा सहित अन्य लोगों ने भी विरोध किया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कामना की गई। कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महिला मंगल दल, पूर्व सैनिक संगठन, पूर्व प्रधान दुर्गेश गौतम, समाजसेवी मनीष गौनियाल, एडवोकेट प्रशांत खंडूरी आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री देव सुमन नगर वार्ड में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पार्षद संगीता गुप्ता ने मित्रलोक कॉलोनी में बैठक कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। धस्माना ने कहा कि पहलगाम में घटी आतंकवादी घटना पूरी तरह से सुरक्षा में चूक का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवर्ड ऑर्गनाइजेशन रिलीजन एंड नॉलेज (वर्क) के कार्यकर्ता गांधी पार्क पर एकत्र हुए। आरिफ वारसी, मोहम्मद फैजान, इलियास कुरैशी, मोहम्मद फरमान, प्रभात डंडरियाल, शादाब, अतीक आदि मौजूद रहे। क्रिश्चियन क्लर्जी फेलोशिप ने भी कैंडल मार्च निकाला। एसपी लाल, दिनेश प्रसाद, तारा चंद रमोला, सूरज शाह, संजीव शर्मा एवं अन्य ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें