I
Iग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय की ओर से चौथी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन
I
I
I
Iग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय की ओर से चौथी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बंगलूरू की एलाइंस यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिल्ली की क्राइस्ट डीम्ड टूबी यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रही।
I
I
I
Iरविवार को ग्राफिक एरा हिल विवि की ओर से आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में 45 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। एलाइंस यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। क्राइस्ट डीम्ड टूबी यूनिवर्सिटी को 31 हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई। बेस्ट मेमोरियल की श्रेणी में डॉ. बीआर आंबेडकर एनएलयू, सोनीपत ने बाजी मारी। बेस्ट स्पीकर्स की श्रेणी में एलाइंस यूनिवर्सिटी प्रथम और भारतीय विद्यापीठ दूसरे स्थान पर रही।
I
Iहाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता का काेई शॉर्टकट नहीं है। छात्रों को बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. मनोज गोरकेला, जयंत भट्ट, योगेश वी. नय्यर, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. विवेक गोयल, स्तुति भंडारी, आदित्य, देव प्रिया तरार आदि मौजूद रहे।I