फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिव मंदिर के सामने कूड़ा डालने पर आक्रोश, नगर पंचायत पर प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 11:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर के सामने नगर पंचायत की ओर से कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में बुधवार को मंदिर समिति, पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने दो दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समस्या ज्यों की त्यों है। मंदिर के सामने पड़े कूड़े की दुर्गंध से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए तत्काल डंपिंग बंद करने और आसपास से रेहड़ी-ठेलियां हटाने की मांग की गई। मंदिर समिति अध्यक्ष शूरवीर चौहान ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ईओ आरडी पाठक ने बताया कि मंदिर के समीप से रेहड़ियों को अतिक्रमण अभियान के तहत हटाया गया है। कुछ लोग रात में कूड़ा डाल देते हैं, जिसे नगर पंचायत की टीम सुबह साफ कर देती है। सफाई व्यवस्था नियमित बनी हुई है।प्रदर्शन में अशोक नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें