फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केवल मिट्टी भरने से नहीं होगी पुल की सुरक्षा, कांग्रेस ने उठाए मरम्मत पर सवाल

Wed, 29 Jul 2026 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नंदा की चौकी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि बाढ़ और भू-कटाव से टूटी सड़क की सुरक्षा केवल मिट्टी भरने से सुनिश्चित नहीं की जा सकती। उन्होंने इसे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बताते हुए दोषी अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि एनएचएआई, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और के तकनीकी मानकों की अनदेखी कर यदि जल्दबाजी में काम हुआ, तो भविष्य में दोबारा सड़क धंसने और बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा। मानकों के तहत तटबंध का पुनर्निर्माण, परतवार सघनीकरण, ढाल सुरक्षा, जल निकासी व्यवस्था और गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही मार्ग को यातायात के लिए खोला जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञ समिति से जांच कराने और संयुक्त निरीक्षण व गुणवत्ता रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें