फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मांगें पूरी न होने पर सार्वजनिक निगम कर्मचारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
-16 अप्रैल को महासंघ घोषित करेगा आंदोलन की रूपरेखा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने पर विरोध जताया। बैठक में तय किया गया कि 16 अप्रैल को प्रेस वार्ता कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

शुक्रवार को गांधी रोड स्थित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में महासंघ की बैठक दिनेश पंत की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन महासचिव श्याम सिंह नेगी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 20- 25 वर्षों से कार्यरत विशेष श्रेणी, आउटसोर्स, पीटीसी, संविदा, दैनिक, उपनल कार्मिकों के नियमितीकरण के लिए सार्वजनिक उद्योग विभाग आदेश जारी करने में हीलाहवाली कर रहा है। जबकि शासन की ओर से राज्य कार्मिकों के लिए पिछले दिसंबर में आदेश निर्गत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में आक्रोश जताते हुए महासंघ अध्यक्ष पंत ने कहा कि 16 अप्रैल को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। वन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी उजागर किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड भंडार निगम कर्मचारी संघ व मंडी परिषद कर्मचारी संघ की उपस्थिति स्वीकार करते हुए प्रतिनिधित्व देने पर सहमति जताई गई। बैठक में बीएस रावत, राजेश रमोला, सतपाल रावत, टीएस बिष्ट, दिवाकर साईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें