देहरादून। एक मरीज के इलाज के दौरान कथित तौर पर लापरवाही बरतने के कारण उसकी मृत्यु होने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार को इस मामले की जांच कर उसके सामने रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
हरिद्वार के संदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके एक करीबी की तबीयत खराब होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका आरोप है कि मरीज के आईसीयू में भर्ती होने के बाद भी पांच घंटे तक किसी चिकित्सक ने उन पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद कथित तौर पर एक अयोग्य चिकित्सक के द्वारा इलाज किए जाने के दौरान मरीज की मौत हो गई। पी़ड़ित परिवार ने अस्पताल की कार्य प्रणाली की जांच करने और मुआवजे की मांग की है। ब्यूरो