फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के 12 कुशल खिलाड़ियों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

Thu, 16 Mar 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस के 12 कुशल खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इसके तहत तीन कांसटेबल/हेडकांसटेबल को उपनिरीक्षक और 09 कांसटेबलों को हेड कांसटेबल के पद पर प्रमोट किया है। 
विज्ञापन


इनको मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन: 
उप निरीक्षक पद पर
हे.कांस. रविन्द्र रौतेला (एथलीट), हे.कांस. कमला बिष्ट (बॉक्सिंग), म.कांस. स्नेहा तड़ियाल(जूडो)।

हेड कांसटेबल पद पर
एथलीट से कांस. यशजीत, कांस. शिव कुमार, कांस. मुकेश रावत, कांस. राजेश, कान्स. सुनील कुमार, कांस. लाल सिंह, म.कांस. हेमन्ती मेहता (बॉक्सिंग), कांस. रणजीत सिंह(बास्केटबाल) तथा म.कांस. शैली मनराल(जूडो)।

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव, ए.डी.जी. श्री अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलने से राज्य पुलिस के खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा उठा है। भविष्य में भी हमारा लक्ष्य राज्य पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का है। वर्ष 2018 में एशियन एवं कॉमनवैल्थ खेलों में राज्य पुलिस की ओर से कम से कम 3 खिलाड़ियों के प्रतिभाग किये जाने का हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें