फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेकाबू ट्रैक्टर ने तीन बाइक और दो कारों को मारी टक्कर

Thu, 30 Jul 2026 10:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गेट बाजार में बृहस्पतिवार को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने पहले सड़क पर चल रही एक बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर तीन बाइक और दो कारों से जा टकराया। हादसे में सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


घटना के समय बाजार में काफी आवाजाही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद लगातार अन्य वाहनों से टकराता हुआ आगे बढ़ता रहा। अंत में एक कार से टकराने के बाद ट्रैक्टर रुक गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में तीन बाइक और दो कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई वाहनों के शीशे टूट गए और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें