फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क निर्माण में देरी को लेकर विधायक आवास का घेराव, तीखी नोकझोंक

Thu, 30 Jul 2026 10:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा रोड स्थित दिव्या कुंज गर्ल्स हॉस्टल के आसपास की कॉलोनियों में जर्जर सड़क के निर्माण में देरी को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सैनिक प्रकोष्ठ के पछवादून अध्यक्ष निरंजन चौहान के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक और यूकेडी नेता के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

यूकेडी नेता निरंजन चौहान ने आरोप लगाया कि स्वास्तिक एनक्लेव, शिवालिक एनक्लेव और श्रीराम निकेतन क्षेत्र के निवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि सड़क की डीपीआर तैयार होने के बावजूद काम शुरू नहीं कराया जा रहा है, जिससे रोजाना लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाराजगी जताते हुए महिलाएं और कार्यकर्ता विधायक आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान बहस बढ़ने पर विधायक ने उन पर झूठे आरोप लगाने की बात कही, जबकि यूकेडी नेता ने काम शुरू न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

वहीं, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत प्रक्रिया में है और संबंधित विभाग की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश और मानसून के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि मौसम अनुकूल होते ही मानसून सीजन के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें