फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाड़ी में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत कॅरिअर मार्गदर्शन और बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवक्ता शक्ति कुमार ने छात्रों को अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग की चिकित्सकों दीपिका रमोला और साक्षी आर्य ने छात्राओं को बालिका किशोरावस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय में इससे संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मंजू कुकरेती उपस्थित रहीं। शिक्षक स्टाफ से कपिल चावला, तनुजा पुरी, बीना डंडरियाल और नाजिया अंसारी भी मौजूद रहे। आत्मरक्षा प्रशिक्षक रीना राजपूत ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें