फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्षता कराई पर सीएम का धन्यवाद करना भूले आयोजक

Wed, 28 Dec 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आयोजक मुख्यमंत्री हरीश रावत का धन्यवाद करना भूल गए।
विज्ञापन


इससे व्यथित मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजकों पर इस कदर मानसिक दबाव था कि उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले का धन्यवाद करना तक मुनासिब नहीं समझा।

शिलान्यास कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऑल वेदर रोड पर आपत्ति थी, जिसे सुधार दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसे भाजपाइयों का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। लेकिन ये भाजपा का प्रोजेक्ट नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा के सांसदों और विधायकों को यह भी मालूम नहीं है कि ये प्रोजेक्ट कैसे बना है। इसमें राज्य के क्या प्रयास रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पौने दो साल पहले ये परियोजना केंद्र के समक्ष रख दी थी। आज ये उन्हीं प्रयासों का नतीजा है। वह प्रधानमंत्री से छह महीने से परियोजना के शिलान्यास की अपील कर रहे थे, लेकिन अब चुनाव का वक्त छांटा गया है।

इसलिए यह डर है कि कहीं बिहार के चुनावी पैकेज की तरह ये परियोजना भी हवा-हवाई न हो जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य का प्रयास प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा है, इसलिए वह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं।
विज्ञापन


आयोजकों के थैंक्स न कहने के बहाने मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि संघीय व्यवस्था के अंदर आप राज्यों की कितनी कद्र करते हैं, ये व्यवहार उसको दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें