फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: रुड़की नगर निगम की चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

Fri, 26 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
निकाय चुनाव
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शहरी विकास विभाग को रुड़की नगर निगम की चुनाव प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने ये निर्देश नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में दिए हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विभाग चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अभी 84 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। रुड़की, श्रीनगर, बाजपुर और भतरौजखान निकायों में कानूनी वाद के चलते चुनाव प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पाई है। शेष रह गए निकायों में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर हुई थी।

इस याचिका के संबंध में न्यायालय ने रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका में भी 31 दिसंबर तक चुनाव कराने के आदेश दिए थे। अदालत का आदेश आने के बाद सरकार के स्तर पर हलचल शुरू हो गई है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शहरी विकास विभाग को तुरंत चुनाव प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो चुनाव प्रक्रिया आरंभ करने से पहले विभाग को रुड़की नगर निगम में 24 गांवों जोड़ने के प्रस्ताव पर निर्णय लेना है। यदि वो नए गांवों को नगर निगम में शामिल करता है तो सीमा विस्तार को उसे पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके लिए अंतरिम अधिसूचना जारी करनी होगी और उसके बाद आपत्तियों के निस्तारण करना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें