फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तय होगा उत्तराखंड का नेता प्रतिपक्ष, रेस में हैं ये दिग्गज

Tue, 21 Mar 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीजेपी की प्रचंड आंधी में उड़ी कांग्रेस अब दिल्ली में अपनी रणनीति को नए सिरे से बुन रही है। कांग्रेस को सबसे पहले तेजतर्रार नेता प्रतिपक्ष का चयन करना है, जो कि समय आने पर बीजेपी को सदन में प्रभावी ढंग से घेर सके।
विज्ञापन


पार्टी संगठन के पैनल में चार नाम शामिल किए गए हैं। पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय, पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश इस समय दिल्ली में ही हैं और केंद्रीय नेताओं से मंथन कर रहे हैं।

कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष के लिए जिन चार नेताओं के नाम पैनल में रखे गए हैं, उनमें डॉ. इंदिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल और करन माहरा शामिल हैं। इनमें से कोई भी नेता ऐसा नहीं है, जो पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रहा हो, हालांकि करन माहरा को छोड़कर सभी नेता सरकार में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं और काफी वरिष्ठ हैं। 
विज्ञापन


पैनल में शामिल चार नेताओं में से दो हरीश रावत के खास माने जाते हैं। कुंजवाल जहां बेहद वरिष्ठ हैं, वहीं करन माहरा ऊर्जावान और अपेक्षाकृत सबसे युवा हैं। हरीश रावत कैंप करन माहरा के स्तर पर अजय भट्ट को करारी शिकस्त देने वाली बात को प्रमुखता से उभार रहा है। इंदिरा और प्रीतम अलग तरीके से अपनी दावेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें