फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचलों ने कर दिया हमला, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Oct 2020 11:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने भाई को ही बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे पिता को भी आरोपियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यहां एक युवक उनकी बेटी छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत बेटी ने पहले भी पुलिस से की थी, लेकिन उसकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोमवार को भी उन्होंने इस तरह की हरकत की तो युवती के भाई ने इसका विरोध किया।

इस पर मनचले ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी। कुछ देर बाद मुख्य आरोपी काकू निवासी खुड़बुड़ा अपने दो दोस्तों के साथ उनके घर आ गया। यहां उसने युवती के भाई पर हमला बोल दिया। इसका जब उसके पिता ने विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से उन पर भी वार कर दिया।
विज्ञापन


दोनों घायल पिता-पुत्र को काफी चोटें आई हैं। शहर कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी काकू और उसके दोस्त टोनू व दीवान के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें