फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड लोअर पीसीएस में भर्ती का मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Sat, 07 Nov 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी, गन्ना विकास निरीक्षक के 54 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये शुल्क देना होगा। लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश में 19 शहरों अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग में होगी।

प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटे निर्धारित हैं। मुख्य परीक्षा में कुल चार प्रश्नपत्र होंगे। पहला 100 अंकों का भाषा-सामान्य हिंदी का होगा। दूसरा निबंध का होगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। तीसरा सामान्य अध्ययन-प्रथम का पेपर होगा, जिसके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। चौथा सामान्य अध्ययन-द्वितीय का होगा, जो 200 अंकों का होगा। कुल मिलाकर मुख्य परीक्षा 600 अंकों की होगी। इसके बाद 75 अंकों का इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन


UK Top News: दून में गरजे शाह, बाल वीरता पुरस्कार और फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, तुंगनाथ के कपाट बंद

Trending Videos
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 06 नवंबर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 26 नवंबर
आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि : 03 से 12 दिसंबर

किसके कितने पद

पदनाम-                    पद संख्या
नायब तहसीलदार-           13
आबकारी निरीक्षक-          04
पूर्ति निरीक्षक-                  02
विपणन निरीक्षक-              20
श्रम प्रवर्तन अधिकारी-        05
कर अधिकारी-                  05
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक-  01
गन्ना विकास निरीक्षक-          04


पीसीएस-जे का परिणाम जारी, वंशिका टॉपर

आयोग ने शुक्रवार की शाम पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया। इसमें वंशिका गहलोत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि परीक्षा में आठ अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें से सात बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें