फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पुलिस बनकर आई मसीहा, लौटाई 119 परिवारों की मुस्कान

Thu, 15 Jun 2017 08:16 AM IST
निशांत खनी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने बिछुड़े बच्चों की बरामदगी कर 119 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। 
विज्ञापन


ऑपरेशन स्माइल में अलग-अलग जिलों से बरामद 119 बच्चों में से 100 बच्चों को उनके परिवारों को सुपुर्द कर दिया है। 19 बच्चों के परिवारजनों का ठौर-ठिकाना नहीं मिला है। ऐसे बच्चों को पुनर्वास के लिए बालगृहों में दाखिल किया है।

पुलिस ने एक जून से प्रदेश में आपरेशन स्माइल चलाया हुआ है। यह पूरे महीने तक चलना है। इसका मकसद परिवार से बिछड़े हुए बच्चों को खोजकर परिजनों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


ऑपरेशन में 12 जून तक देहरादून और हरिद्वार जिले 26-26 बच्चे, नैनीताल जिले से सात, ऊधमसिंह नगर जिले से 21, पौड़ी और टिहरी जिले से तीन-तीन बच्चों को बरामद किया है। उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिले से दो-दो बच्चे बरामद हुए हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ से भी तीन-तीन बच्चे मिले हैं।

चंपावत जिले से 12 बच्चे बरामद हुए हैं, इनमें दो नेपाली बच्चे हैं। जिनकी नेपाल में गुमशुदगी दर्ज है। ह्यूमन एंटी ट्रैकिंग सेल ने तीन बच्चों को बरामद किया है। बरामद 119 बच्चों से 22 बच्चों की अलग-अलग राज्यों में उनके परिजनों की ओर से गुमशुदगी भी दर्ज है।
विज्ञापन

बिछड़े बच्चों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल

dgp ma ganpati
- हरिद्वार टीम ने झारखंड के कृष्णा प्रजापति (16) को बरामद किया है। कृष्णा 10वीं में फेल हो गया था। वह भागकर हरिद्वार आ गया और उसे रेलवे स्टेशन हरिद्वार से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 
- हरिद्वार टीम ने ही राहुल (14) निवासी अफजलगढ़ को बरामद किया है। राहुल सात माह पहले घर से भाग आया था। वह बाल गृह रोशनाबाद में रह रहा था। टीम ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
- नैनीताल टीम ने उर्मिला यादव निवासी राजीव नगर लालकुआं को बरामद किया है। उर्मिला रुद्रपुर से बरामद हुई है। लालकुआं थाने में उसकी गुमशुदगी थी। 

परिवारों से बिछड़े बच्चों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाया गया है। ऑपरेशन संचालन के लिए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में चार-चार टीमें बनी हैं। बाकी जिलों में एक-एक टीम गठित है। हर टीम में एक एसआई, एक कांस्टेबल और एक विधिक एवं टेक्निकल कर्मी हैं। 
- एमए गणपति, पुलिस महानिदेशक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें