फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पर्यटन सीजन के दौरान गढ़वाल में शुरू हुआ ऑपरेशन लगाम, हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

Sat, 07 Jun 2025 06:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरेआम शराब पीने, हुड़दंग और रैश ड्राइविंग वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के निर्देश पर सभी जिलों में अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन सीजन में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए गढ़वाल के सभी जिलों में ऑपरेशन लगाम शुरू किया गया है। इसके लिए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

 

इस अभियान में हुड़दंग करने, नदियों किनारे शराब पीने, रैश ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पहले चरण में यह अभियान सात जून से एक महीने के लिए चलेगा। आईजी ने बताया कि सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि इस अभियान में लापरवाही न बरती जाए।

यदि कोई पुलिसकर्मी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन दिनों पर्यटक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। इन्हीं पर लगाम लगाने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया गया है।

 

ये होंगे अभियान के मुख्य बिंदु

- सड़क पर सरेआम, नदी किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब व मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- वाहनों के माध्यम से अवैध शराब, मादक पदार्थ, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेय शस्त्र आदि लेकर जाने वालों की निगरानी की जाएगी। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

- जिन वाहनों में काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत हूटर, नामपट्टिका या चिह्न लगे पाए जाएंगे, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

- शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग या स्टंट करने वाले चालकों पर सख्त निगरानी रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

 

ये भी पढ़ें...हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: केदारनाथ धाम के लिए भरी थी उड़ान, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

 

पुलिस की विशेष तैनाती और निगरानी

ऑपरेशन के प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पर्यटकों के घूमने-फिरने व आवाजाही वाले स्थानों, कॉलेज/हॉस्टल, बार/ रेस्टोरेंट, शराब के ठेके कैन्टीन के आसपास पुलिस की चेकिंग सुनिश्चित की जायेगी। इसके अलावा ऐसे स्थानों को जहां पर मादक पदार्थों के सेवन से लड़ाई-झगड़े की घटनायें घटित होती है, को चिह्नित कर उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें