फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में अभी नहीं होंगे ऑपरेशन

Tue, 16 Feb 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के सबसे बड़े अस्पताल दून में फिलहाल ऑपरेशन नहीं हो पाएंगे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के लिए हो रहे निर्माण कार्यों के चलते कुछ दिनों तक ऐसी अव्यवस्था बनी रहेगी।
विज्ञापन


दून अस्पताल और दून महिला अस्पताल का एकीकरण कर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। यह दून मेडिकल कॉलेज का टीचिंग अस्पताल है। इसके लिए अस्पताल की मरम्मत कर उसे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रावधानों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

इन दिनों अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में निर्माण चल रहा है। इस वजह से ऑपरेशन ठप हो गए हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ केके टम्टा ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य जारी होने के चलते ऑपरेशन नहीं होंगे। निर्माण कार्य खत्म होने के बाद दोबारा से ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें