फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन फेक पिल : एसटीएफ दो महीने से कर रही थी तैयारी, कंपनियों ने भी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली दवाओं के धंधे के खिलाफ एसटीएफ ने फेक पिल ऑपरेशन शुरू किया है। एसटीएफ ने शुक्रवार को जो कार्रवाई की उसे अंजाम देने के लिए दो महीने से कसरत की जा रही थी। इसके लिए इन नामी कंपनियों को भी साथ में लिया गया जिनकी जांच में ये सभी दवाएं फर्जी पाई गईं।
विज्ञापन

बता दें कि दो महीने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकली दवाओं के रैकेट पर कार्रवाई करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने ऑपरेशन फेक पिल की रूपरेखा तैयार की। इसके लिए जब एसके हेल्थ केयर नाम के फेसबुक पेज के बारे में पता चला तो सबसे पहले इन कंपनियों को सूचित किया गया। कुल छह कंपनियों ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से अलग-अलग पते पर लाखों रुपये की दवाएं मंगाईं। इसके बाद उनकी अपनी लैब में जांच कराई तो ये सब दवाएं नकली पाई गईं। इसके बाद एसटीएफ ने भी एक पते पर नकली दवाओं का जखीरा मंगाया।

इन दवाओं को भी कंपनियों की लैब में टेस्ट कराया गया। ये सब दवाएं फर्जी थीं रिपोर्ट में इनकी तस्दीक हुई। इस पूरी प्रक्रिया में दो महीने का समय लगा। सब कुछ स्पष्ट होने के बाद ही धरपकड़ की कार्रवाई की गई। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अदालत से उनकी रिमांड भी ली जाएगी। ताकि, इस गिरोह के बारे में और भी जानकारियां हासिल की जा सकें। इसके साथ ही दूसरे राज्यों की जांच एजेंसियों को भी इस कार्रवाई के बारे में बताया गया है ताकि वहां भी समानांतर कार्रवाईयां हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें