त्रिमाला अनेक चर्चित फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं जिनमें हरामखोर, संयोग, भस्मासुर, अगली बार, हंसा, हूप डायरीज आदि शामिल हैं। त्रिमाला द्वारा अभिनीत फिल्म आफ्टरनून क्राउड भी कांस फिल्म महोत्सव में सराही जा चुकी है।
त्रिमाला के पिता श्याम सिंह अधिकारी केएमवीएन से सेवानिवृत्त हो चुके हैं जबकि माता करुणा अधिकारी भी निगम में कार्यरत हैं। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए नैनीताल निवासी मेजर राजेश अधिकारी त्रिमाला के चाचा थे जबकि बहन अत्री उत्तराखंड हाइकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
नैनीताल से की है स्कूली शिक्षा
त्रिमाला ने वर्ष 2007 में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, इसके बाद वह दिल्ली में श्री राम कला केंद्र से जुड़ गई। बाद में मुंबई जाकर थियेटर, फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। थियेटर के क्षेत्र में भी बतौर अभिनेत्री, निर्देशक उसने अच्छा मुकाम हासिल किया है।