फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में 70 नहीं, नजर आएंगे सिर्फ 58 विधायक

Thu, 21 Jul 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्पीकर गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान नजारा कुछ बदला-बदला नजर आएगा। क्योंकि विधानसभा में 70 में से 58 विधायक ही कार्यवाही में भाग लेंगे।। 70 सदस्यीय विधानसभा के 11 विधायकों की सदस्यता रद्द की चुकी है और एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा के विधायकों की संख्या 26-26 है। पीडीएफ के विधायकों की संख्या 6 है।
विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट को छोड़कर अगर विधानसभा के बजट सत्र की बात की जाए तो उस वक्त विधायकों की संख्या 70 थी। 18 मार्च के बाद शुरू हुए राजनीतिक उठा पटक के दौर में विधायकों की संख्या 70 से घटकर 58 रह गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के नौ बागी सदस्यता 27 मार्च को समाप्त कर दी थी। इसके बाद फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के मामले में भीमलाल आर्य व रेखा आर्य की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। राज्यसभा के चुनाव से पहले भाजपा के विधायक दान सिंह भंडारी दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विधायकों की सदस्यता हुई रद्द   
विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, शैलारानी रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल, कुंवर प्रणव चैंपियन, अमृता रावत, सुबोध उनियाल, उमेश शर्मा काऊ व प्रदीप बतरा। 

-पार्टी व्हिप का उल्लंघन का मामला
भाजपा के विधायक भीमलाल आर्य व कांग्रेस की विधायक रेखा आर्य की सदस्यता हुई निरस्त। 

इस्तीफे से एक सीट खाली
-भीमताल से भाजपा के विधायक दान सिंह भंडारी के इस्तीफा से एक सीट हुई खाली।

विधानसभा में दलीय स्थिति 
कांग्रेस ---26
भाजपा --26
पीडीएफ -06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें