फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ऑनलाइन मंडी बना उत्तराखंड

Wed, 02 Apr 2014 02:24 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जमाना ऑनलाइन खरीदारी का है, तो सियासत क्यों पीछे रहे। चुनावी बयार में सियासी सामानों की ऑनलाइन डिमांड हो रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस

अकेले उत्तराखंड में हर दिन तकरीबन 450 से अधिक सियासी साजो-सामान के आर्डर दिए जा रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस, आप पार्टियों से जुड़े प्रोडक्ट्स खास तौर पर खरीदे जा रहे हैं। अकेले दून की बात करें तो रोज के आर्डर डेढ़ सौ से अधिक हैं।

साइटों पर बिक रहा सियासी सामान
अमेजन.काम, स्नैपडील.काम, ब्लूगेपे.काम जैसी साइटों पर आजकल सियासी साजोसामान खूब बिक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, आप के अरविंद केजरीवाल के ब्रांड नेम पर किताबें, काफी मग, घड़ियां, कुशन कवर, माउस पैड आदि की खासी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार

खास बात यह कि आन लाइन खरीद से इन उत्पादों के लिए मार्केट से कम पैसा चुकाना पड़ रहा है, होलसेल-रिटेलर, शोरूम खर्च जैसी मार्केटिंग चेन के खत्म हो जाने की वजह से ये सामान लगभग आधे दाम पर बिक रहे हैं। आर्डर बल्क में आ रहे हैं।

पढ़ें, पर्वतीय क्षेत्रों में धीरे-धीरे कम हो रहे मतदाता

सियासी दलों के साथ ही कार्यकर्ता भी अपनी तरफ से आर्डर प्लेस कर रहे हैं। कुछ उत्पादों की खरीद पर लायल्टी प्वाइंट्स भी दिए जा रहे हैं, मसलन इनकी कीमत में कुछ छूट प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


इनकी खासी मांग
द नमो स्टोरी : ए पालिटिकल लाइफ (लेखक -किंग्शुक नाग), नरेंद्र मोदी : द मैन, द टाइम्स (लेखक- नीलांजन मुखोपाध्याय),  द मैन आफ द मूवमेंट (लेखक-एमवी कामथ), स्वराज (लेखक-अरविंद केजरीवाल), डिकोडिंग राहुल गांधी (लेखक-रामचंद्रन) जैसी किताबों के साथ ही नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी की तस्वीर चस्पा मग, घड़ियां, कुशन कवर सर्वाधिक मांग में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें