फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहले इंवेस्टर्स समिट में भाग लेने को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, यहां करें आवेदन

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
online
विज्ञापन

उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए पहली बार आयोजित होने वाले इंवेस्टर्स समिट में भाग लेेने के लिए देश-दुनिया के निवेशक व उद्यमियों के ऑनलाइन आवेदन आने लगे हैं। अब तक करीब 300 निवेशकों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


उद्योग विभाग की ओर से आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद ही निवेशकों को इंवेस्टर्स समिट में आने की अनुमति दी जाएगी। रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 7 व 8 अक्तूबर को आयोजित होने वाले उत्तराखंड डेस्टिनेशन इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार तैयारियों में जुटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड राज्य के लिए यह पहला बड़ा आयोजन है। जिसकी तैयारियों में सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

apply online
निवेशकों के ठहरने, खान-पान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निवेशकों का लाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इंवेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए निवेशक ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे है।  

देश-दुनिया से कोई भी निवेशक इंवेस्टर्स समिट में आना चाहते हैं तो www.destinationuttarakhand.in वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इंवेस्टर्स समिट के लिए रोजाना आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद ही निवेशकों व उद्यमियों को ऑनलाइन अनुमति दी जाएगी।

इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से सरकार का पर्यटन, फिल्म इंडस्ट्री, आयुष, वेलनेस, हर्बल, आईटी, ऐरोमेटिक, ऑटोमोबाइल, सोलर ऊर्जा, फार्मास्युटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में ईको फ्रैंडली निवेश लाने पर फोकस है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें