निवेशकों के ठहरने, खान-पान, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निवेशकों का लाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इंवेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए निवेशक ऑनलाइन पंजीकरण करा रहे है।
देश-दुनिया से कोई भी निवेशक इंवेस्टर्स समिट में आना चाहते हैं तो
www.destinationuttarakhand.in वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इंवेस्टर्स समिट के लिए रोजाना आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद ही निवेशकों व उद्यमियों को ऑनलाइन अनुमति दी जाएगी।
इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से सरकार का पर्यटन, फिल्म इंडस्ट्री, आयुष, वेलनेस, हर्बल, आईटी, ऐरोमेटिक, ऑटोमोबाइल, सोलर ऊर्जा, फार्मास्युटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में ईको फ्रैंडली निवेश लाने पर फोकस है।