मुख्यमंत्री को प्राप्त पत्र के बारे में मुख्यमंत्री ने चंपावत निवासी मुकेश राम से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि उनकी शिकायत जिलाधिकारी चंपावत को भेजी जा चुकी है, जिसका उचित समाधान किया जाएगा। पत्रों के समयबद्ध निपटारा करने के लिए जो समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसकी तीन स्तर पर समीक्षा होगी।
प्रत्येक 15 दिन में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री), एक माह में मुख्य सचिव एवं तीन माह में मुख्यमंत्री के स्तर पर समीक्षा की जाएगी। प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए विभागों द्वारा अभी तक क्या कार्यवाही की गई है, इसकी मुख्यमंत्री जल्द समीक्षा करेंगे। उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए विभागों द्वारा आगामी 10 वर्षों के लिए विभाग क्या रोडमैप बना रहे हैं, इसकी भी जल्द समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें...रेलवे ने रोका इस ट्रेन का संचालन: यूपी, बिहार सहित इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी, जानें रिफंड कैसे होगा?
समय पर शिकायत का निपटारा न होने पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई होगी। यदि संबंधित अधिकारी समय पर समाधान नहीं करेंगे, शिकायत उससे उच्च स्तरीय अधिकारी को स्वत: ही आगे बढ़ जाएगी। समय पर निपटारा न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।