फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन भरें अपना हाउस टैक्स

Tue, 03 Jun 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों के कवायदों के बाद सोमवार को देहरादून नगर निगम में ऑनलाइन हाउस टैक्स की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन


ऑनलाइन हाउस टैक्स सेवा का उद्घाटन
सोमवार शाम चार बजे निगम के टैक्स अनुभाग में ऑनलाइन सेवा का उद्घाटन करते हुए मेयर विनोद चमोली ने आठ सौ रुपए का हाउस टैक्स भरा।

उद्घाटन से पहले पूजा पाठ हुआ और मिठाई भी बांटी गई। मेयर विनोद चमोली ने कहा कि निगम के लिए यह एतिहासिक पल है। उन्होंने कहा ई-गवरनेंस के तहत यह काम हुआ है।

कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द हर भवन इस सेवा के दायरे में आ जाए।

इस अवसर पर एएमएनए बंशीधर तिवारी, हर्षवर्धन मिश्रा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश धीमान, आनंद त्यागी,  वरिष्ठ भाजपा पार्षद संजय गुप्ता, सतीश कश्यप, भूपेंद्र कठैत, सावित्री थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐसे भरें हाउस टैक्स
ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने के लिए सबसे पहले www.nagarnigam.com वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट में pay-online-tax लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन कोड जनरेट हो जाएगा।

इसके बाद ‘लॉग इन’ विकल्प का क्लिक करें और यह कोड फीड कर दें। ऐसा करते ही आपकी टैक्स देनदारी सामने होगी।

हर बार टैक्स जमा करने के लिए इसी कोड का इस्तेमाल करना होगा। नगर निगम ने इस सेवा के लिए आईडीबीआई बैंक के साथ गठजोड़ किया है।

अभी दस हजार लोगों को सुविधा
पहले चरण में शहर के केवल दस हजार भवनों का टैक्स ऑनलाइन भरा जा सकता है। अभी इतने ही भवनों का डाटा फीड हो पाया है। जून से 57 हजार भवन और जल्द ही एक लाख बीस हजार भवन हाउस टैक्स की जद में आ जाएंगे।
विज्ञापन


अभी इन इलाकों के लिए है ऑनलाइन सेवा
गोविंद नगर 1, गोविंद नगर 2, अमृत कौर रोड सिटी, अमृत कौर रोड सिविल, रायपुर रोड, पटेल रोड, कलालो वाली गली, फालतू लाइन, हरिद्वार रोड सिटी, हरिद्वार रोड सिविल, नरदेव शास्त्री मार्ग, चंदन नगर, नार्थ ब्लाक चंदर नगर, नार्थ ब्लाक रेसकोर्स ब्लाक ए, नार्थ ब्लाक रेसकोर्स ब्लाक सी-1, नार्थ ब्लाक रेसकोर्स ब्लाक बी-2, नार्थ ब्लाक रेसकोर्स ब्लाक सी-2, तेगबहादुर एक से चार, इंदर रोड, नया गांव, मोहनी रोड, बलबीर रोड, एमडीडीए कालोनी, प्रीतम रोड, वेल्हम गर्ल्स लेन, उग्र रोड, कस्तूरबा रोड, नेगी रोड, नेहरू रोड, चंदर रोड, कान्वेंट रोड, सर्कुलर रोड, ईसी रोड- 1, ईसी रोड-2, सुभाष रोड, ईसी रोड-बी, नेमी रोड, नार्थ ब्लाक तेगबहादुर रोड, रास बिहारी रोड, सालावाला, परसोली वाला, नारायण मुनि मार्ग, बृजलोक कालोनी, महंत लक्ष्मण दास मार्ग, जिलाधीश मार्ग, रविंद्र नाथ टैगोर मार्ग-1, रविंद्र नाथ टैगोर मार्ग-2, डोभालवाला, हाथी बड़कला एक और दो, काली दास रोड व नारायण दत्त डंगवाल मार्ग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें