फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले ही यहां पर बना रहे हैं पीएम

Thu, 03 Apr 2014 05:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का नतीजा आने में भले अभी तकरीबन डेढ़ माह बाकी हो, लेकिन युवा, वोटर इससे पहले ही प्रधानमंत्री चुन रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, इंदिरा-संजय जैसा हश्र चाहते हैं रामदेव

दरअसल, आनलाइन गेम्स के उनके लिए अपनी पसंद को जाहिर करने का जरिया बने हुए हैं। इन गेम्स की आनलाइन बिक्री भी अच्छी हो रही है।

इन गेम्स का है जलवा
‘कुर्सी क्रिकेट...’, ‘मेरा पीएम कौन...’ आदि गेम्स आजकल खूब चल रहे हैं। कुर्सी क्रिकेट में प्लेटफार्म पर एक कुर्सी होती है। इसमें प्रधानमंत्री पद के तीनों मुख्य उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल विकल्प के तौर पर उभरते हैं।

पढ़ें, चुनाव में हवा खिलाना नेताजी को पड़ेगा मंहगा

प्लेयर के स्ट्राइक करने पर पसंदीदा विकल्प बैटिंग करता है। इस पर प्लेयर को स्कोर मिलते हैं। वहीं मेरा पीएम कौन में प्लेयर को सीधे मनपसंद विकल्प पर स्ट्राइक करना है।
विज्ञापन


गेमिंग के साथ चल रही बेटिंग
इनके माध्यम से न केवल पार्टी कार्यकर्ता बल्कि युवा अपने पसंदीदा नेता की लाइकिंग बढ़ाने की कवायद कर रहे हैं। यह तो रही गेमिंग की बात। इतना ही नहीं, वेबसाइट्स पर आन लाइन बेटिंग भी चालू है। यहां भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों को लेकर विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के साथ ही आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के राहुल गांधी, जनता दल (यूनाइटेड) के नीतीश कुमार के साथ ही लालू प्रसाद यादव को उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें