महंगाई से जूझ रहे आम शहरी के लिए मंडी से एक राहत भरी खबर है। सब्जियों के रेट 10-20 प्रतिशत तक गिर गए हैं, जबकि प्याज भी उतार पर है।
35-40 रुपए प्रति किलो पर प्याज
इसका थोक भाव इस वक्त 35-40 रुपए प्रति किलो तक आ चुका है। रिटेल में बेचने वाले अलबत्ता अब इन सब्जियों पर अपना मार्जिन बढ़ाकर ग्राहकों से वसूलने में लगे हैं। ग्राहक और रिहायश का स्तर भांप वह दाम में बढ़ोत्तरी करने से नहीं चूक रहे।
उधर, मंडी पदाधिकारी हैं, जो इन गिरे हुए भावों को राहत भरा करार दे रहे हैं। उनकी मानें तो आने वाले कुछ दिन इस राहत में बढ़ोत्तरी करने वाले साबित होंगे।
सब्जी - कीमत (रुपए प्रति किलो)
भिंडी - 20
मटर - 25
बींस - 40
आलू - 18
शिमला मिर्च - 45
बंद गोभी - 28
(सब्जी के यह निरंजनपुर मंडी से लिए गए थोक भाव हैं)