फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में खेलते वक्त तालाब में जा गिरा एक साल का मासूम, मौत से बेसुध हुई मां

Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
तालाब में डूबकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आंगन में खेलते समय 14 माह का बच्चा तालाब में डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने खोज की। बाद में बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला। मासूम की मौत से मां बेसुध हो गई।

विज्ञापन


नगर के वार्ड एक निवासी निमाई मिस्त्री बृहस्पतिवार सुबह छोटा हाथी वाहन लेकर काम पर चले गए। निमाई मिस्त्री का बेटा तन्मय सुबह करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। मां वासोना मिस्त्री आंगन में ही रजाई सिल रही थी।

इसी बीच तन्मय खेलते-खेलते घर के पास बने तालाब में चला गया, जिसका किसी को पता नहीं चला। काफी देर तक बच्चे को आसपास न देखकर घर वालों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद तन्मय का शव तालाब में उतराता मिला। परिजन उसे लेकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सक ने तन्मय को मृत घोषित कर दिया। तन्मय दो भाई बहनों में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें