फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक महिला में हुई पुष्टि

Sat, 25 Feb 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Swine Flu - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजधानी देहरादून की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला मरीज का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं सात अन्य मरीजों में संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद उनके बलगम का नमूना जांच के लिए भेजा गया है, जिनमें से पांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

जाखन निवासी 59 वर्षीय महिला मरीज कुछ समय पहले पुणे गई थी। वहां उन्हें बुखार और जुकाम की शिकायत हो गई। कुछ समय बाद वह वापस देहरादून पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली से आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि

- फोटो : concept photo
दवा खाने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्होंने मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण मिलने पर अस्पताल ने बलगम के सैंपल जांच के लिए सीएमओ कार्यालय के माध्यम से दिल्ली भिजवाए। दिल्ली से आई रिपोर्ट में महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। 

सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि अलग-अलग अस्पतालों में सात अन्य मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण देखे गए। उनके बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से पांच की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।

वहीं दो अन्य मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीजों के सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें