फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में बनेगी एक-एक टिशू कल्चर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक टिशू कल्चर लैब (ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला) स्थापित की जाएगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कैंप कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि टिशू कल्चर तकनीक किसानों को कम लागत, कम जोखिम और अधिक आय का अवसर प्रदान करेगी। यह खेती को आधुनिक, वैज्ञानिक और व्यावसायिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। मंत्री ने टिशू कल्चर को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही किसानों को अधिक लाभ देने वाली फसलों की ओर प्रेरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने एरोमा सेक्टर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में लैवेंडर जैसी फसलों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एरोमा के क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ते हुए नवाचार आधारित कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विदेशी बाजारों में निर्यात होने वाले कृषि एवं उद्यान उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जांच के लिए राज्य में जांच लैब की डीपीआर शीघ्र तैयार करने और इसके लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में महानिदेशक वंदना सिंह, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, एके उपाध्याय, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें