फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट फोन संग पकड़ी गई विदेशी युवती रिहा, जानिए क्यों रखा था फोन

Tue, 18 Apr 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून एयरपोर्ट पर सैटलाइट फोन के साथ पकड़ी गई वेनेजुएला की युवती को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक द्विवेदी की अदालत ने न्यायालय उठने तक की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना लगाने के बाद रिहा कर दिया। 
विज्ञापन


वेनेजुएला की युवती मारिया फरनेंडा बेलेसा को जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर रविवार सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों की चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने पकड़ा था। 

युवती के पास से प्रतिबंधित सैटलाइट फोन बरामद हुआ था। युवती ने बताया कि यह फोन उसने मियामी (अमेरिका) से खरीदा था। वह यहां ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम नहीं था कि सैटलाइट फोन है प्रतिबंधित

रविवार को उसे जौलीग्रांट से दिल्ली जाना था। उसे मालूम नहीं था कि सैटलाइट फोन प्रतिबंधित है।

पुलिस ने सोमवार को युवती को न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक द्विवेदी की अदालत में पेश किया।

बता दें कि युवती के पास से प्रतिबंधित फोन मिलने पर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई थीं। आर्मी इंटेलिजेंस, आईबी, स्पेशल ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने युवती से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें