फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार का कहर, पहले डंपर फिर बाइक को मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। शिमला बाईपास रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार कार कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पहले आदूवाला गांव के पास एक बाइक को टक्कर मार दी है। जिससे बाइक सवार दो युवकों के साथ ही कार में सवार दो छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पांवटा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कार सवार एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षितिज वर्मा पुत्र विशाल वर्मा और केतन पुत्र संजीव कुमार दोनों निवासी पावंटा साहिब सिंघनीवाला स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलीटेक्निक प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे दोनों कार में सवार होकर कॉलेज के लिए निकले। शिमला बाईपास रोड पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई। जिस कारण आदूवाला गांव के पास सड़क किनारे डंपर से टकराई। जिसके बाद वह सामने से आ रही एक बाइक से जा टकराई। जिससे कार सवार दोनों छात्रों के साथ ही बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसा होता देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पावंटा साहिब स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद क्षितिज वर्मा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया जबकि, केतन का पांवटा साहिब स्थित अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें