फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ मानव शृृंखला बनाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे नगर निगम के मेगा अभियान के 50 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। मानव शृंखला में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत आम जनता भी हिस्सा लेगी। इसी कड़ी में मंगलवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेयर गामा के अनुसार पॉलिथीन के प्रति जागरुकता के लिए नगर निगम क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही काबीना मंत्री, सांसद, विधायक, स्कूल और कॉलेजों के स्टूडेंट्स के साथ ही पार्षद और आम जनता हिस्सा लेगी। इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों से बातचीत जारी है। बैठक में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
घर-घर पहुंचाएंगे जूट और कपड़े के बैग
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जूट और कपड़े के बने दो लाख बैग घर-घर तक पहुंचाए जाएंगे। जिन घरों में बैग बांटे जाएंगे, उनका डाटा भी एकत्र किया जाएगा। अचानक किए गए निरीक्षण में अगर बैग लोगों को नहीं दिए गए तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज विधायकों के साथ होगी बैठक
पॉलिथीन के खिलाफ निगम के चल रहे मेगा अभियान के तहत बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पॉलिथीन को लेकर विधायकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें