समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति के छात्रों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है।
यूटीयू ने हाल ही में बैठाई है जांच
उत्तराखंड तकनीकी विवि ने हाल ही में कॉलेजों की संबद्धता के मामले में जांच बैठाई है। जांच पूरी होने तक संबद्धता का प्रमाण पत्र जारी होना मुश्किल है। ऐसे में तकनीकी कोर्स कर रहे छात्रों के लिए राह और मुश्किल होगी।
समाज कल्याण विभाग ने इस साल से जो नियम लागू किया है, उसकी वजह से काफी संख्या में छात्र स्कॉलरशिप से वंचित होने जा रहे हैं। इसके लिए या तो विवि स्तर पर संबद्धता प्रमाण पत्र जारी हों या फिर सरकार इस दिशा में छात्रों को इस साल कोई राहत दे। - डॉ. सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट