फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटिलिटी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक यूटिलिटी ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में यूटिलिटी चालक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राहगीर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि, चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकेश (40) पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम भीमावाला कोतवाली विकासनगर शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीवीएस शोरूम के पास पीछे से आ रही एक यूटिलिटी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद यूटिलिटी पास ही स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गई जबकि, मुकेश उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया जबकि यूटिलिटी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि घायल चालक की पहचान विक्रम सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी कांडोई भरम थाना चकराता देहरादून के रूप में हुई है। मुकेश के परिजनों की तहरीर पर यूटिलिटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यूटिलिटी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें