फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

Fri, 13 Dec 2019 05:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 4 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ तो करीब पांच बजे उखीमठ से रुद्रप्रयाग तक भी तेज झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र चमोली के पास रहा।

 

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं रुद्रप्रयाग में 2.5 मापी गई। भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। इससे पहले 24 नवंबर और 8 दिसंबर और  6 दिसंबर को नाचनी में व 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

 

भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है। बता दें कि चमोली भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में बार-बार भूकंप का आना बड़े खतरा साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें