फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर परिवार की बहू और बेटे पर एक और मुकदमा, 25 लाख की ठगी का आरोप

Tue, 30 Jul 2019 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर कपूर परिवार की बहू रूपा कपूर और बेटे कुनाल कपूर के खिलाफ फ्लैट बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एक संपत्ति को लेकर कई लोगों से रकम एेंठने के मामले में परिवार के खिलाफ यह चौथा मुकदमा है। रूपा और उसका जेठ जेल में बंद है, जबकि कुनाल अन्य परिजनाें के साथ फरार है। 

विज्ञापन


 शहर कोतवाली मेें यह मुकदमा खुड़बुड़ा निवासी विशाल कटारिया ने दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने एक मई 2019 को रूपा कपूर और उसके पति कुनाल कपूर से विजय पार्क स्थित एक फ्लैट खरीदने का सौदा तीस लाख रुपये में किया था। तीन मई को रजिस्टर्ड अनुबंध कर 25 लाख का भुगतान कर दिया गया।

रकम लेने के बाद आरोपी पक्ष रजिस्ट्री करने में टाल मटोल करने लगा। शक होने पर जांच की तो पता चला कि कपूर दंपति ने फ्लैट की रजिस्ट्री एक जनवरी 2019 को देवेंद्र सिंह राठौर के नाम कर चुका है। बता दें कि एसआईटी भूमि की जांच में कपूर परिवार की धोखाधड़ी के कई किस्से सामने आ रहे हैं। अब तक इस परिवार के खिलाफ शहर कोतवाली, राजपुर और बसंत विहार में चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन

प्लाट के सौदे में 10 लाख हड़पे
 एक प्लाट का कई लोगों से अनुबंध कर 10 लाख रुपये हड़पने के मामले में एक जालसाज के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेगी रोड निवासी संजीव नंदा ने इस संबंध में आईजी एवं एसआईटी प्रभारी (भूमि) अजय रौतेला से शिकायत की थी। बताया कि उसने 19 मार्च को कुठाल गेट निवासी विश्व मोहन आत्रेय से एक प्लाट खरीदने का अनुबंध किया था। बतौर पेशगी उसने 10 लाख रुपये दिए थे।

एक दिन वे प्लाट का मुआयना करने गए तो वहां कुछ लोग नपाई कर रहे थे। पता चला कि उन्होंने यह जमीन विश्व मोहन से खरीद ली है। अनुबंध दिखाया तो बताया गया कि इस जमीन पर विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि आत्रेय से रकम वापस मांगी तो वह गाली-गलौज और धमकी देने पर उतर आया। एसआईटी जांच में भी आरोप की पुष्टि हुई। आईजी के आदेश पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें