vijendra singh
1971 के युद्ध की यादें जोहड़ी गांव निवासी कैप्टन विजेंद्र सिंह गुरुंग की रग रग में बसी हैं। इन्हीं यादों को ताजा रखने के लिए उन्होंने अपने कमरे की दीवार पर भारत और पाकिस्तान की सीमा का चित्र बनवाया है। वे बताते हैं कि युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने लगभग 617 भारतीय जवानों को बंदी बना लिया था। दुश्मनों ने भारतीय सेना के राज जानने के लिए हर पैतरा अपनाया। लालच भी दिया, लेकिन विजेंद्र सिंह उनकी हर पेशकश को ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारी अक्सर कहते, छोटू यहीं रुक जा तुझे पाकिस्तान का हीरो बना देंगे, बस भारतीय सेना के राज बता दे।