ऋषिकेश में हाईडिल कॉलोनी के एक खेत में विशालकाय अजगर के आ धमकने से आस पड़ोस की आबादी में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान अजगर को देखने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
2 of 5
python
शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब वीरभद्र स्थित हाईडिल कॉलोनी के समीप एक खेत में विशालकाय अजगर देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
3 of 5
python
सूचना पाकर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग को बीट अधिकारी मंशा राम गौड़ ने बताया कि अजगर की लंबाई 25 फीट है। इस तरह के विशालकाय अजगर घने जंगलों में ही देखे जा सकते हैं।
4 of 5
python
करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान अजगर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
बीट अधिकारी ने बताया कि अजगर को पकड़ कर बड़कोट मिलान रेंज के सौफुटी के जंगल में छोड़ा गया है। विभाग की टीम में वन दारोगा सुरेन्द्र कंडवाल, शिवराज सिंह, बाबा सिद्दीकी शामिल रहे।