फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजेक्शन फेल होने के बाद युवक को कस्टमर केयर नंबर पर फोन करना भारी पड़ गया। यह नंबर साइबर ठगों का निकला। इसके बाद ठगों ने युवक को फोन कर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाने की जांच के बाद अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता राजकुमार मौर्या निवासी अपर तुनवाला रायपुर का कहना है कि उसने अपने दोस्त को 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। दोस्त के खाते में रकम नहीं पहुंची, लेकिन उसके खाते से पैसा कट गया। कस्टमर केयर सेंटर शिकायत करने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। जिस नंबर पर बात हुई उसने झांसा देकर खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें