प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली के मद्देनजर रविवार सुबह से ही देहरादून मोदीमय दिखाई दिया।
सुबह से ही दिखाई दी भीड़
नरेंद्र को देखने के लिए परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे से ही भीड़ दिखाई। इसके साथ ही मोदी को सुनने के लिए करीब एक लाख लोगों की भीड़ जमा हुई। इससे पहले 80 हजार लोगों के ग्राउंड में पहुंचने की संभावना जताई गई थी।
पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद
इस दौरान लोग मोदी के देखने के लिए मीलों से पैदल चलकर रैली स्थल पहुंचे। मोदी का स्वागत करने के लिए रैली में लोग पारंपरिक भूषा में भी दिखाई दिए व ढोल नगा़डों की थाप पर झूमते हुए दिखाई दिए।
पढ़ें, 'देश ही नहीं विदेश में भी बज रहा मोदी का डंका'
इसके साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रैली स्थल और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान यूथ की भारी संख्या देखने को मिली।
परेड
ग्राउंड में रैली के दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले जवानों को साफ
कहा गया है कि वे मोदी के भाषण पर ध्यान न देकर परेड ग्राउंड के
चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए रखें।
पुलिस कर्मियों की ड्यूटी तय
रैली
के लिए एनएसजी कमांडो, गुजरात पुलिस समेत केंद्र और राज्य की खुफिया
एजेंसियों ने भी सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। रैली में जमीन से लेकर
हवा तक खुफिया निगाहें बनी रहेंगी। रविवार (आज) को मोदी परेड ग्राउंड में
रैली को संबोधित करने आ रहे हैं।
गुजरात पुलिस के अधिकारी भी मौके पर
शनिवार
को सुरक्षा की तैयारियों पर दून पुलिस का गुजरात पुलिस और खुफिया
एजेंसियों संग मंथन चलता रहा।
उत्तराखंड और गुजरात के पुलिस अफसरों, खुफिया
और प्रशासनिक अधिकारियों ने परेड ग्राउंड और आसपास का क्षेत्र दिनभर कई
बार खंगाला। मैदान के चारों ओर, रैलीस्थल पर बैरिकेडिंग के ऊपर, पानी की
टंकियों पर 15 सीसी कैमरे लगाए गए हैं।