मंगलौर में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से कावड़िए की मौत हो गई है। जबकि लक्सर में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन कांवडिए घायल हो गए।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। अभी इस संबंध में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रात के समय नारसन में कांवड़िए की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कांवड़िया की पहचान नंद ग्राम जिला गाजियाबाद निवासी पुनीत पांडे पुत्र राकेश पांडे के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक कांवड़िए के घर पर हादसे के बारे में सूचना दे दी है।
उसके परिजन भी सिविल अस्पताल रुड़की पहुंच गए हैं। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा था कि मृतक अपनी टोली के करीब 25 लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर जा रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। कोतवाली प्रभारी गिरीश शर्मा का कहना है कि दुर्घटना के संबंध में भी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।