फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो होटलों, एक पर्यटक आवास पर गिरी एनजीटी की गाज, सील

Wed, 03 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार/ऋषिकेश
विज्ञापन
hotel shivmurti - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने हरिद्वार में दो होटल और ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल विकास निगम के एक पर्यटक आवास को सील कर दिया। होटल संचालकों पर एनजीटी के मानकों का पालन नहीं करने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं लेने का आरोप है। मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद होने से विरोध का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर कंसल और नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले दूधाधारी चौक स्थित होटल चोटीवाला को सील किया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने होटल स्वामी के मौके पर नहीं होने का हवाला देते हुए समय देने की अपील की, लेकिन टीम के सदस्यों ने इसे अनसुना कर दिया।

बाद में टीम ने शिवमूर्ति चौक स्थित होटल शिवमूर्ति को भी सील कर दिया। अंकुर कंसल ने बताया कि दोनों होटलों के संचालकों ने नोटिस मिलने के बाद भी मानक पूरे नहीं किए।
विज्ञापन


ऋषिकेश में भी कार्रवाई
उधर, ऋषिकेश में मंगलवार शाम एसडीएम कुसुम चौहान, तहसीलदार एसएस राणा और सीओ चक्रधर अंथवाल ने पुलिस बल के साथ हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित जीएमवीएन के भरतभूमि गेस्ट हाउस को सील कर दिया। गेस्ट हाउस के सहायक प्रबंधक एमएस रांगड़ की अगुवाई में जीएमवीएन कर्मियों ने एनजीटी की कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन सख्ती के आगे उनकी चल नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें