फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए युवक, एक की मौत, दो गंभीर

Sun, 15 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
धुएं से बेहोश युवक - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
चमोली के घाट ब्लॉक के बांसवाड़ा गांव में अंगीठी के धुएं में दम घुटने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दौरान दो अन्य युवक अपना होश खो बैठे। चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बांसवाड़ा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र बलवीर सिंह और उसके घर में लकड़ी का काम कर रहे गोरखपुर (उप्र) निवासी उमेश व सुखराम रात को दस बजे खाना खाकर अपने कमरे में अंगीठी लेकर सोने चले गए। सुबह सात बजे लक्ष्मण सिंह के पिता बलवीर सिंह उसे जगाने गए।

आवाज देने के बाद भी काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। इस पर एक ग्रामीण ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे में लक्ष्मण सिंह, सुखराज और उमेश बेहोश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में चला गया कार्बन मोनो आक्साइड का धुआं

युवक का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : AmarUjala
ग्रामीणों ने 108 की मदद से तीनों को घाट चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उमेश (20) पुत्र जयकरण शर्मा, बल्दिया बाजार, पोस्ट ऑफिस मानिकापुर, जिला महाराजगंज गोरखपुर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई।

लक्ष्मण और सुखराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चिकित्सक डॉ. पवन पाल ने बताया कि कार्बन मोनो आक्साइड गैस का धुआं दोनों के शरीर में चला गया, जिससे वे बेहोश हो गए। उनके इलाज के लिए जरूरी उपकरण नहीं होने से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें