फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सड़क हादसे का शिकार हुए सगे भाई, एक की मौत

Sat, 23 Sep 2017 09:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
बदरीनाथ ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलीधार के पास एक मोटरसाइकिल खाई में गिरने से दो सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम छिद्रवाला से अपनी मोटरसाइकिल से गांव जा रहे दोनो भाई बछेलिखाल के समीप धौलीधार नामक जगह पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों भाइयों को देवप्रयाग सामुदायिक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महेश कोठियाल पुत्र पुत्र खुशी कोठियाल (26 वर्ष)  निवासी ग्राम कैंछू, थाना चम्बा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़ा भाई राजेश कोटियाल (28 वर्ष) घायल है।
विज्ञापन


बताया गया है कि महेश कोटियाल राजस्थान और राजेश फैनवैली देहरादून में नौकरी कर रहा था। एसआई हुकम सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों को सूचना भेज दी गई है, वे भी अस्पताल पहुंच गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें