I
Iहरिद्वार हाईवे पर गलत दिशा में आ रही एक मोटरसाइकिल से सामने से आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में घायल सही दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गलत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iएसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि रेखा राणा निवासी सैनिक कॉलोनी बालावाला ने बताया कि बुधवार को उनके पति संजय राणा अपने काम से जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह मॉल ऑफ देहरादून के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से तेजी से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से उनके पति संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया गया। वहां बृहस्पतिवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।I
Iरेखा राणा ने अपने पति के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक वहां से भाग गया था। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।I